Kanpur News: न्यूरोसर्जरी विभाग में पहली बार हुआ कृत्रिम सर्वाइकल डिस्क प्रत्यारोपण
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभाग में पहली बार आर्टिफिशियल सर्वाइकल डिस्क रिप्लेसमेंट की सफल सर्जरी की गई। डॉ. मनीष सिंह की देखरेख में कानपुर देहात निवासी 54 वर्षीय जय प्रकाश का ऑपरेशन किया गया।