Kanpur News : अपने लक को सालों बाद भी छोड़ना नहीं चाहते लोग पुराने लकी व्हीकल नंबर को नई गाड़ी में रिटेन करा रहे लोग

मेहनत के साथ-साथ अगर लक भी साथ हो तो सफलता कई गुना बढ़ जाती है. अलग अलग इंसान के लिए ये लक कुछ भी हो सकता है. कोई घर चीज सामान दोस्त या गाड़ी का नंबर. अगर आपकी लाइफ में भी किसी गाड़ी का नंबर आपके लिए लकी रहा है या इससे आपके फादर ग्रैंड फादर की यादें जुड़ी हैं और आप गाड़ी पुरानी या स्क्रैप होने के बाद भी इस नंबर को कांटीन्यू रखना चाहते हैं तो टेंशन न लें.