Kanpur Sports: चौथी राज्य स्तरीय कोबुडो चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट्स में दिखाया हुनर
कानपुर के नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज का परिसर रविवार को मार्शल आर्ट्स की विभिन्न विधाओं और युवा ऊर्जा से गूंज उठा। अवसर था कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ कानपुर के तत्वावधान में आयोजित चौथी स्टेट कोबुडो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का।