Karauli News : खेत से मवेशी भगाते समय फिसला पैर, कुएं में गिरने से बालक की मौत

करौली जिले के सूरौठ थाना क्षेत्र के गांव कोटवास में खेत से आवारा पशुओं को भगाते समय कुए में गिरने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना करीब 35 फीट गहरे कुएं से बालक को निढालावस्था में बाहर निकाल जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।