Katni Video : मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली सामाजिक और प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस और आबकारी विभाग की मुस्तैदी के तमाम दावों को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। जिले के बरही थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटेश्वर से सोमवार, 8 जून 2026 को एक ऐसा सनसनखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर हर कोई दंग है। इस वीडियो में लगभग 10 साल के मासूम बच्चे खुलेआम शराब छलकाते और एक-दूसरे को जाम परोसते नजर आ रहे हैं। जिस उम्र में इन नौनिहालों के कंधों पर स्क