जब भारतीय डिप्लोमैट को KGB ने की हनीट्रैप करने की कोशिश, मिला ऐसा जवाब आज तक नहीं भूलीं रूसी एजेंट

KGB Honeytrap Story: रूस की पूर्व खुफिया एजेंट अलीया रोजा ने यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि 1950 के दशक में केजीबी ने एक भारतीय डिप्लोमैट को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी. एजेंसी ने आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करना चाहा. हालांकि भारतीय अधिकारी ने डरने के बजाय हंसते हुए जवाब दिया और किसी भी दबाव में आने से इनकार कर दिया. KGB का यह हनी ट्रैप ऑपरेशन पूरी तरह नाकाम रहा.