KGMU यूरोलॉजी विभाग में सामने आए करोड़ों रुपये के दवा घोटाले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते दिनों एक बर्खास्त कर्मचारी की अलमारी से करीब दो लाख रुपये की दवाएं मिली थी। सोमवार को बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की तीन और अलमारियों का समिति की मौजूदगी में ताला तुड़वाया गया। इनमें करीब तीन लाख रुपये मूल्य की दवाएं बरामद हुई हैं। बरामद दवाओं को जांच समिति ने अपने कब्जे में लेकर उनका मिलान स्टॉक और खरीद रिकॉर्ड से शुरू कर दिया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि बरामद दवाएं आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्र