KGMU के यूरोलॉजी विभाग में करोड़ों के दवा घोटाले और नेत्र रोग विभाग में बाहर के मेडिकल स्टोर से लैंस और दवाएं मंगाने के मामले की जांच पूरी हो गई है। KGMU प्रशासन ने दोनों प्रकरणों की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन की ओर से मांगे गए 20 बिंदुओं पर जवाब के साथ करीब तीन पेज की रिपोर्ट भेजी गई है। 3 सदस्यीय टीम का हुआ था गठन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने KGMU प्रशासन से दोनों मामलों में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद शासन स्त