KGMU के चेस्ट मेडिसिन विभाग ने इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने अत्याधुनिक सी-आर्म गाइडेड रेडियल एंडोब्रोंकियल अल्ट्रासाउंड तकनीक से फेफड़ों की जटिल बीमारियों की सटीक जांच शुरू की है। विभाग के डॉक्टरों की माने तो यूपी का यह पहला विभाग है जहां पर ये हाई टेक जांच सुविधा शुरू हुई है। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि यह उपलब्धि केवल नई तकनीक की शुरुआत नहीं। बल्कि टीमवर्क, समर्पण और बेहतर मरीज सेवाओं की दिशा में विभाग के मजबूत सं