KGMU के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में बढ़ी वेंटिलेटर सुविधा:4 नए वेंटिलेटर जुड़े, अब 10 बेड पर मिलेगा गंभीर मरीजों को इलाज

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर स्थित इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा और मजबूत हो गई है। विभाग में चार नए वेंटिलेटर लगाए गए हैं। इसके बाद विभाग में वेंटिलेटर बेड की संख्या छह से बढ़कर 10 हो गई है। इससे गंभीर मरीजों को समय पर वेंटिलेटर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और इलाज में होने वाली देरी कम होगी। इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गंभीर हालत में मरीज रेफर होकर पहुंचते हैं। इनमें सांस लेने में दिक्कत, गंभीर संक्रमण, मल्टी ऑर्गन फ