Carens vs Ertiga CNG: किआ कारेंस के सीएनजी वेरिएंट के लॉन्च के साथ ही किआ इंडिया भी खुलकर सीएनजी गेम में उतर चुकी है. दूसरी ओर मारुति का दशकों से इस सेगमेंट की बादशाह रही है. ऐसे में ग्राहकों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि, आखिर किआ कारेंस सीएनजी और अर्टिगा सीएनजी में कौन उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है.