Kia Sorento का इंटीरियर लॉन्च से पहले लीक, लग्जरी फीचर्स देखकर चौंक जाएंगे! हाइब्रिड-डीजल इंजन के साथ होगी एंट्री

किआ की नई सोरेन्टो SUV को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। भारत में लॉन्च से पहले ही इस प्रीमियम SUV के इंटीरियर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे इसके केबिन और फीचर्स की कई अहम जानकारियां मिलती हैं। कंपनी भारत में इसे अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी में है और इसकी कीमतों का ऐलान 4 सितंबर को किया जाएगा। लॉन्च से पहले सामने आया इंटीरियर नई किआ सोरेन्टो का केबिन ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज थीम के साथ नजर आया है। इसमें बड़ा कर्व्ड स्क्रीन सेटअप, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर कई कंट