Kulgam Terror Attack: कुलगाम में आतंकी हमला, गैर कश्मीरी को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा जख्मी

Kulgam Terror Attack Update: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। आतंकवादियों ने शुक्रवार देर शाम को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हमला किया है। आतंकियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाकर हमला किया। इसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।