ग्लैमर से दूर क्यों रहती हैं Kumar Vishwas की पत्नी?

कुमार विश्वास अपनी कविताओं और गीतों के लिए लगातार चर्चा में रहते हैं. इन दिनों उनकी फिल्म ‘रामायण’ के गीत ‘जय जय राम’ को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं. हालांकि उनकी पत्नी मंजू शर्मा लाइमलाइट से दूर रहती हैं. मंजू ने भूगोल में एमए और पीएचडी की है. वह कॉलेज प्रोफेसर रह चुकी हैं और राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य भी बनी थीं. उनकी नियुक्ति को लेकर विवाद हुआ था.