Kushinagar News: 300 सीएससी की आईडी ब्लाॅक, सत्यापन के बाद खुलेगी
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की संस्था, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ई गवर्नेन्स के दिशा-निर्देशों एवं प्रबंधन स्तर पर लिए गए निर्णय के क्रम में जिले में लगभग 300 सीएससी आईडी को अस्थायी रूप से ब्लॉक किया गया है।