Lalitpur News: भरचा तिराहे पर बस-ट्रक की भिड़ंत, छह यात्री घायल
बालाबेहट/ललितपुर। इंदौर से ललितपुर आ रही एक यात्री बस की सोमवार सुबह ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा थाना बालाबेहट क्षेत्र से सटे मध्य प्रदेश के खिमलासा थाना क्षेत्र स्थित भरचा तिराहे के पास हुआ।