Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में मिलेगी एमआरआई जांच की सुविधा

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही एमआरआई जांच की सुविधा शुरू होगी। कॉलेज प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है, स्वीकृति मिलते ही मशीन स्थापित हो जाएगी।