LIC OFS: सरकार ने चुपचाप कमा लिए ₹31,522 करोड़, बाजार को नहीं लगने दी हवा, कैसे हुए यह चमत्कार?

सरकार ने हाल में एलआईसी में अपनी 6.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची। यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा ऑफर फॉर सेल था। इसे निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया। लेकिन इस फुर्ती और गुपचुप तरीके से इस प्रक्रिया को पूरा किया गया, उसने बाजार को हैरानी में डाल दिया।