Lionel Messi match time: आज कितने बजे शुरू होगा लियोनेल मेसी का मैच? भारत में कब देखा जाएगा अर्जेंटीना और अल्जीरिया का मुकाबला

Argentina vs Algeria Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के छठे दिन टूर्नामेंट के कुछ सबसे बड़े खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे. भारतीय समायुनसार 17 जून की आधी रात के बाद पांच मैच खेले जाएंगे. पूर्व चैंपियन फ्रांस और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना क्रमशः सेनेगल और अल्जीरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो 17 जून की रात को वर्ल्ड कप जीतने की अपनी नई कोशिश शुरू करेंगे.