पटना LNJP अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:निशांत कुमार ने जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई के दिए निर्देश, दो डॉक्टरों को शो-कॉज नोटिस थमाया

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर अस्पताल के दो डॉक्टरों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, डॉ. राकेश कुमार रोशन निरीक्षण के दौरान अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उनकी ड्यूटी दोपहर 2:00 बजे से निर्धारित थी, लेकिन निर्धारित समय पर वे अस्पताल में मौजूद नहीं थे। इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, न्यूरो व