Longevity: मिल गया 100 साल तक जीने का राज! 316 साल वाली तीन बहनों की लंबी उम्र में छिपा यह सीक्रेट?

दुनिया में हर किसी की चाहत लंबी उम्र पाने की होती है। हर कोई यह चाहता है कि बुढ़ापा भी जवानी की तरह स्वस्थ और शानदार गुजरे। मगर, ऐसा हो नहीं पाता है। अक्सर वक्त बीतने के साथ ज्यादा उम्र होने पर बीमारियां घेर लेती हैं या फिर इंसान अशक्त हो जाता है। मगर, दुनिया में सेहतमंद लंबी उम्र जीने का राज का पता लगाने में वैज्ञानिक जुटे हैं। इस दिशा में एक बड़ी कामयाबी ब्राजील की तीन बहनों की लंबी उम्र में मिलने जा रहा है।