New LPG Rules: एक अक्टूबर से सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर पाने के लिए नियम बदल रहे हैं। यह तभी मिलेगा जब ग्राहक ने आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराया होगा। इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सिर्फ सही हाथों तक सब्सिडी का फायदा पहुंचे। सरकार पर सब्सिडी का बोझ बढ़ रहा है।