LPU में बवाल! रेप के बाद छात्रा की खुदकुशी की अफवाह पर भड़के छात्र, तोड़फोड़ और आगजनी
जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात करीब 2,000 छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. सोशल मीडिया पर छात्रा के कथित रेप और आत्महत्या के दावे सामने आए, लेकिन पुलिस के मुताबिक इनकी पुष्टि करने वाला कोई सबूत या शिकायत नहीं मिली है.