Need To Transfer mAadhaar App?: हाल ही में UIDAI ने पुराने mAadhaar ऐप को बंद करने का फैसला लिया था और अब यह ऐप प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाया जा चुका है। गौर करने वाली बात है कि नए ऐप पर आपको अपने पुराने mAadhar को शिफ्ट या ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। इसे आप एक फ्रेश यूजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। mAadhaar ऐप के मुकाबले इसमें आपको कई फीचर्स मिल जाएंगे।