शहर के परशुराम चौक पर राहगीरों और नागरिकों को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए शीतल पेय की छबील लगाई गई। इस छबील की सबसे खास बात यह रही कि आमजन को विशेष रूप से तैयार की गई स्वादिष्ट ठंडाई में आईसक्रीम डालकर पिलाई गई।