Makemytrip पर होटल बुक किया, पहुंचे तो था ही नहीं! कार में गुजारी रात, रिफंड मांगा तो...
MakeMyTrip के जरिए कश्मीर में बुक किए गए दो होटल मौके पर गायब मिले, जिसके कारण पीड़ित परिवार को -4°C में कार में रात बितानी पड़ी. लापरवाही पर एक्शन लेते हुए गुरदासपुर कंज्यूमर कोर्ट ने कंपनी पर ₹48,775 का जुर्माना लगाया है.