Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने पहले भारत दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे। 23 से 26 मई तक चलने वाले इस दौरे में वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। इस दौरान ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर भारतीय अधिकारियों से चर्चा होगी। रूबियो क्वाड देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं, जहां भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक सहयोग पर बातचीत होगी। साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता और टैरिफ मुद्दों