Maruti Kharkhoda Plant Inauguration: मारुति सुजुकी के खरखौदा व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का गुरुवार को उद्घाटन हुआ। पीएम मोदी और उनकी जापानी समकक्ष सनाए तकाइची ने इसका शुभारंभ किया। यह फैसिलिटी इंटीग्रेटेड सप्लायर पार्क के साथ 800 एकड़ में फैली है। इसकी मौजूदा क्षमता 5 लाख यूनिट की है। इसे 35,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ बढ़ाकर 10 लाख यूनिट किया जाएगा।