मऊ :यातायात पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक,सड़क हादसों पर लगेगी लगाम।।||Mau:Traffic police received high-tech interceptor bikes, which will curb road accidents.||

मऊ : यातायात पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक,सड़क हादसों पर लगेगी लगाम।। ।।देवेन्द्र कुमार।। दो टूक : एसपी कमलेश बहादुर ने दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, तेज रफ्तार व नशे में वाहन चलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर। विस्तार : मऊ जनपद में सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा यातायात व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सशक्त करने की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए गए दो आधुनिक इंटरसेप्टर (दो पहिया) वाहनों को हरी झंडी द