क्रिकेट के 'घर' से पुजारा को मिला सबसे बड़ा सम्मान, MCC की लाइफ मेंबरशिप हासिल
भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को प्रतिष्ठित मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया है. इस उपलब्धि पर पुजारा ने इसे अपने करियर का सबसे गर्व भरा और यादगार पल बताया.