MDR (Merchant Discount Rate) के विरोध में उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को रेलवे रोड बाजार में व्यापारियों के साथ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर पोस्टर लगाकर ग्राहकों को 15 अक्टूबर से UPI, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान नहीं लेने की जानकारी दी। संगठन का कहना है कि MDR का खर्च व्यापारी किसी भी स्थिति में वहन नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने MDR को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान क