Men's U18 Hockey Asia Cup 2026: पाकिस्तान को रौंदकर भारतीय टीम फाइनल में, इस खिलाड़ी ने अकेले पलटा मैच, अब जापान से खिताबी टक्कर

भारतीय टीम का लक्ष्य अब खिताबी मुकाबले मे जीत हासिल करने पर है. फैन्स को उम्मीद होगी कि सेमीफाइनल के हीरो पूर्ति आशीष तानी फाइनल में भी अपना जलवा बरकरार रखेंगे. भारत ने पाकिस्तान को हराकर ना सिर्फ फाइनल में जगह बनाई, बल्कि यह भी दिखा दिया कि बड़े मुकाबलों में यह युवा टीम किसी भी चुनौती का सामना करने का दमखम रखती है.