Merger: अब महिंद्रा ग्रुप की कंपनी ने किया मर्जर का एलान, 10 शेयरों के बदले 1.8 शेयर, एक्सचेंज पर विस्तार से जानकारी आ गई

Merger: 5 अगस्त को कंपनी की बड़ी घोषणा के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली. शेयर 398.60 रुपये के पिछले बंद भाव पर ही खुला था. कारोबार शुरू होने के बाद शेयर गिरकर 396 रुपये के नीचे चला गया. लेकिन करीब 11 बजे कंपनी की बड़ी खबर सामने आई. इसके बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी और महिंद्रा फाइनेंस का शेयर 401 रुपये के पार पहुंच गया.