Merritronix IPO : मेरिट्रॉनिक्स का आईपीओ आज खुल गया है. निवेशक इस एसएमई आईपीओ के शेयरों के लिए 3 जून तक बोली लगा सकते हैं. मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलीकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए हाई-रिलायबिलिटी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तैयार करती है. ग्रे मार्केट में जोरदार प्रीमियम के कारण मेरिट्रॉनिक्स आईपीओ चर्चा में है.