स्क्रीन पर 'किसे क्या दिखेगा' के खेल में फंसा Meta: एल्गोरिदम पर सरकार सख्त, छिन सकती है कानूनी सुरक्षा!

पीएम मोदी के पोस्ट को हटाने और डीपफेक मामलों पर मेटा की माफी के बाद केंद्र सरकार सख्त हो गई है. सरकार अब जांच रही है कि फेसबुक-इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम तय करता है किसे क्या दिखेगा. अगर वे पब्लिशर साबित हुए, तो कानूनी सुरक्षा कवच Safe Harbour छिन सकता है.