Mewat News: मेवात के कामेड़ा गांव का बेटा इस्लामुद्दीन बना राष्ट्रीय मंच का सितारा, 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता

मेवात की धरती से एक बार फिर प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। जिला नूंह के छोटे से गांव कामेड़ा के उभरते हुए एथलीट इस्लामुद्दीन ने पंजाब के लुधियाना में आयोजित Indian Athletics Series-9 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया है।