डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Microsoft Surface Laptop Ultra को कंपनी के अब तक के सबसे पावरफुल Surface लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया गया। Nvidia के साथ मिलकर बनाए गए इस लैपटॉप के बारे में Redmond की टेक दिग्गज कंपनी का कहना है कि यह क्रिएटर्स, डेवलपर्स, AI रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है। Surface Laptop Ultra में Nvidia का लेटेस्ट Blackwell RTX ग्राफिक्स आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसमें 128GB तक की यूनिफाइड मेमोरी और बड़े AI मॉडल्स, 3D रेंडरिंग, सॉफ्टवेयर कंपाइलेशन और मुश्किल सिमुलेशन जैसे