Mirzapur The Movie Teaser: गुड्डू का विस्फोट, मुन्ना का बवाल और नए पैंतरेबाज! मूवी में बढ़ा मिर्जापुर का भौकाल

कल्ट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. मेकर्स ने 'मिर्जापुर द मूवी' का पहला टीजर रिलीज कर दिया है. साल 2018 के बैकड्रॉप पर सेट इस फिल्म के टीजर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, वेब सीरीज में मर चुके मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) और उनके दोस्त कंपाउंडर (अभिषेक बनर्जी) की वापसी दिखाई गई है.