MKS PAMP की गोल्ड, सिल्वर पर रिपोर्ट, जानिए 2026 में कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल?

MKS PAMP की नई रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोना और चांदी की लंबी अवधि की तेजी बरकरार है। रिपोर्ट में 2026 के लिए सोने का औसत लक्ष्य 4,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी का 75 डॉलर प्रति औंस रखा गया है। केंद्रीय बैंकों की खरीद, सीमित सप्लाई और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता तेजी को समर्थन दे सकती है।