कानपुर के परमट में सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी द्वारा प्राथमिक विद्यालय में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने और केक काटने पर विवाद हो गया. भाजपा के विरोध के बाद बीएसए ने स्कूल परिसर में राजनीतिक गतिविधि की अनुमति देने पर हेडमास्टर नवीन कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है.