MNIT में आज मेटल और मेटेरियल एक्सपर्ट जुटेंगे

जयपुर 26 सितंबर, 2026 मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर द्वारा 26 सितंबर, 2026 को “इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स के माध्यम से उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करना” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में धातु एवं पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं तथा विद्यार्थियों को एक मंच पर एकत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. कोमल कपूर, अध्यक्ष एवं मुख