Diljit Dosanjh Inspirational: दिलजीत दोसांझ आज अपने करियर की ऊंचाईयों पर है। लेकिन पंजाब के जालंधर के एक छोटे से गांव में जन्में दिलजीत की जर्नी एक गरीब परिवार से आकर छा जाने की है। लेकिन छाने से पहले उन्होंने खूब संघर्ष किया, परिस्थितियों से लड़े, कम पैसे में परफॉर्म किया। मगर हार नहीं मानी।