Motivational Quotes By Ranveer Singh: ‘मेरे पेरेंट्स ने मुझे उन सपनों को जीने का हौसला दिया, जो कभी बहुत दूर लगते थे’

Ranveer Singh Inspirational: आज रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। लेकिन आज से 16-17 साल पहले ये लड़का एक्टर बनने का ख्वाब लेकर मुंबई में ऑडिशन देता फिरता था। जहां इसे कुछ मिलता था, तो वो था रिजेक्शन। लेकिन रिजेक्शन से जितना बेहतर सीखा जा सकता था, वो रणवीर ने सीखा और आज उनकी सफलता हमारे सामने हैं।