Motorola ने बढ़ाए स्मार्टफोन्स के दाम, ये मॉडल हुआ 9000 रुपये महंगा, खरीदारी से पहले जान लें नई कीमत

Motorola ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी ने बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के कई लोकप्रिय मॉडलों की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतों के तहत कुछ डिवाइसेज 9,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।