थलपति विजय की सरकार के साथ एलएंडटी ने साइन किया MOU, 18600 करोड़ रुपये का निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार

तमिलनाडु सरकार ने रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एलएंडटी के साथ 18,600 करोड़ रुपये के निवेश वाले तीन बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन परियोजनाओं से राज्य में 8,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।