ऐतिहासिक और मौलिक अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा, अवध विश्वविद्यालय और ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान के बीच MoU हस्ताक्षरित

Ayodhya News: भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि से देखने और मौलिक अनुसंधान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (अयोध्या, उ.प्र.) और ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान (नेरी, हमीरपुर, हि.प्र.) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित हुआ है.