झांसी के कारोबारी की लाश MP में मिली:मोबाइल घर छोड़कर निकला था, 15 किलोमीटर दूर ओरछा के सतार नदी में मिला

झांसी के एक कारोबारी की लाश मध्य प्रदेश में मिली है। वह घर पर मोबाइल छोड़कर स्कूटी से निकला था। लगभग 15 किलोमीटर दूर सतार नदी में वह बेसुध मिला। तब पुलिस ने लोगों की मदद से से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के फोन करने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पूरा मामला झांसी से सटे मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र का है। स्कूटी के नंबर से पहचान हुई मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणगंज मोहल्ला निवासी नीर