राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक “मद्य निषेध सप्ताह” मनाया जाएगा। वही दूसरी तरफ सभी जिलों में 2 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान द्वारा समाज के हर वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए जनभागीदारी को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। गांधी जयंती से हर जिले में चलने वाले इस अभियान में स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया जाएगा। साथ ही करीब 10 गतिविधियों के माध