MP: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी-सीएम मोहन यादव ने की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा-पीएम ई-बस सेवा’ की शुरुआत, 351 बसों को दिखाई हरी झंडी

MP News: मध्य प्रदेश के लिए 25 सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहा. अब प्रदेश में सफर आसान-सुरक्षित और सुविधाओं से भरा होगा. दरअसल, भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत की. मोबिलिटी विजन-2030 (Mobility Vision-2030) के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्व.