MP सीएम के परिवार पर जमीन खरीद का आरोप:कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भाजपा पर चुनावी फंड का भ्रष्टाचार बताया

बाराबंकी में कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने बुधवार को भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार पर उज्जैन में मास्टर प्लान और सरकारी प्रोजेक्ट वाले इलाकों में नियमों का उल्लंघन कर लगभग 168 एकड़ जमीन खरीदने का आरोप है। विपक्ष का दावा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए करीबियों के नाम पर यह खेल किया गया। बाराबंकी में अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद पुनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में चपरासी से लेकर मंत्री तक भ्रष्टाचा